{"_id":"61783eb23ed0ce7b7d0d4f65","slug":"hathras-married-woman-commits-suicide-by-hanging-accused-of-murder-hasayan-news-ali276747080","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता ने की फांसी लगाकर खुदकुशी, हत्या का आरोप
विज्ञापन
हाथरस : बहन की हत्या की जानकारी देता भाई। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में गृह क्लेश से तंग आकर एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष के लोगों को हुई तो वह अपनी पुत्री के की ससुराल पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर महिला की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को जलाए जाने वाले स्थान पर पहुंचकर अस्थियों को एकत्रित कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। मृतका के भाई की तहरीर पर महिला के पति व उसकी सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अरुण कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी डढ़ार थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बहन की शादी पांच साल पहले गांव गिरधरपुर निवासी बच्चा पुत्र प्रहलाद सिंह के साथ दहेज देकर की थी।
दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर बहन के पति व सास द्वारा आए-दिन उत्पीड़न किया जाता रहा। अरुण कुमार ने अपने बहनोई बच्चा पुत्र प्रहलाद सिंह व सास रूमाली पत्नी प्रहलाद सिंह के खिलाफ दहेज के लिए बहन की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।