{"_id":"629f953a177a7844e36b5220","slug":"hathras-married-woman-assaulted-in-laws-run-away-after-being-admitted-to-hospital-hathras-news-ali29336617","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विवाहिता के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती कर भागे ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विवाहिता के साथ की मारपीट, अस्पताल में भर्ती कर भागे ससुराल वाले
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बाला पट्टी निवासी एक परिवार पर विवाहिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट में घायल विवाहिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कर ससुराल पक्ष के लोगों पर फरार होने का भी आरोप है। इस पूरे मामले को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने एसपी से शिकायत की है।
एसपी दफ्तर आए सासनी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी दो बहनों की शादी शहर के बाला पट्टी निवासी दो भाइयों के साथ दान दहेज देकर की थी। कुछ ही महीने बाद ससुराल के लोग दो लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। बहनों के साथ मारपीट करने लगे। जिससे एक बहन का गर्भ चोट लगने के कारण गिर गया। दहेज की मांग व मारपीट से तंग आकर दोनों बहनों ने दहेज व मारपीट का मुकदमा दायर कराया था, लेकिन सगे संबंधियों व रिश्तेदारों द्वारा समझौता कराकर दोनों बहनों को ससुराल भिजवा दिया। कुछ दिन बाद वही पुरानी मांग व मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि पांच जून को एक बहन के साथ बुरी तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया है और दूसरी बहन को मरणासन्न हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर ससुराल के लोग भाग गए, सूचना मिलने पर मायके के लोग अस्पताल पहुंचे। थाना सासनी में सुनवाई न होने पर मायके के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संवाद