{"_id":"6091969c8ebc3e477a475b62","slug":"hathras-market-closed-in-lockdown-silence-spread-in-public-places-hathras-news-ali2624555197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लॉकडाउन में बाजार बंद, सार्वजनिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लॉकडाउन में बाजार बंद, सार्वजनिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंगलवार को भी शहर के सभी बाजार बंद रहे। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें भी सूनी पड़ी रहीं। सुबह और शाम को लोगों ने जरूरी चीजों की खरीदारी की। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है। इसका असर हाथरस डिपो की आमदनी पर भी पड़ा है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार की रात आठ बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के दौरान शहर के रामलीला मैदान, तालाब चौराहा, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह-शाम को दूध, फल, सब्जी, दवा और किराने के सामान की दुकानें खुलने पर लोग इनकी खरीदारी के लिए ही निकल रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रह गई है। डिपो के कर्मचारी भी संक्रमण के डर से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से भी रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा। दवा की दुकानों पर काफी भीड़ लग रही है।