फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Market buzzing for Holi, shoppers bloom

हाथरस : होली के लिए गुलजार हुए बाजार, दुकानदारों के खिले चेहरे

Fri, 26 Mar 2021 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Market buzzing for Holi, shoppers bloom
हाथरस : होली के पर्व को लेकर सादाबाद के मुख्य बाजार में सजी रंग और पिचकारी की दुकान। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। रंग-गुलाल, पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। ग्राहक की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों में उत्साह है। लोग होली की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हुए हैं।
दो दिन बाद होली है। शहर से देहात तक होली का खुमार साफ दिख रहा है। शहर के घंटाघर, सासनी गेट, चावड़ गेट, नयागंज आदि मुख्य बाजारों में डोरेमौन, छोटा भीम के अलावा टैंक वाली पिचकारी दुकानों पर सजी हुई नजर आ रही हैं। रंग-गुलाल की खूब बिक्री हो रही है। जगह-जगह जिप्स पापड़ बिक रहे हैं। शहर में कई स्थानों होली मिलन कार्यक्रम का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

28 को रात आठ बजे बड़ी होली में होगा होलिका दहन
हाथरस। बड़ी होली किलागेट के प्रबंधक सुरेश चंद्र आंधीवाल ने बताया कि बड़ी होली पर होलिका दहन 28 मार्च रविवार रात आठ बजे किया जाएगा। शहर के विद्वानों, धर्माचार्य व विशेष सहयोगी डॉ. ओपी शर्मा, रामगोपाल आंधीवाल, पं मनोज मिश्र के अनुसार होलिका दहन का समय निश्चित किया गया है। होलिका दहन के समय पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed