फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Market buzzed again after two days of Corona curfew

हाथरस : कोरोना करर्फ्यू के दो दिन बाद फिर से गुलजार हुए बाजार

Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Market buzzed again after two days of Corona curfew
हाथरस : दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद बाजार खुलने पर घंटाघर पर लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार फिर गुलजार हुए। सुबह से शाम तक दुकानों पर सहालग के चलते काफी भीड़ रही। भीड़ के कारण लोगों को अपने काम निपटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंडी, बैंक और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी पहुंचकर लोगों ने काम निपटाए।
उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शनिवार और रविवार को शासन के आदेश पर कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। हर रात आठ बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है, ताकि किसी भी तरह संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। दो दिन के कर्फ्यू के बाद सोमवार की सुबह शहर के बाजार रोजाना की तरह खुले।
विज्ञापन

चूंकि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, इसलिए बाजार खुलने के साथ लोगों ने कपड़े, ज्वैलरी और खाद्य सामग्री की जमकर खरीदारी की। बाजारों में खरीदारों की जबर्दस्त भीड़ रही। इसके अलावा बैंक, मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बिजली कार्यालयों में भी जरूरी काम निपटाने के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सब्जी मंडी में भी रही भीड़
हाथरस। सोमवार की सुबह जैसे ही मंडी खुली तो वहां भी काफी भीड़ रही। लोगों ने सब्जियों की खूब खरीदारी की। वहीं दो दिन बाद बाजार में लोगों को ताजा सब्जी मिली। किसानों ने क्रय केंद्र के अलावा आढ़तों पर भी गेहूं बेचा। रोडवेज बसों में सहालगों के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा यात्री अधिक नजर आए।

उद्योगों में भी कामकाज ने पकड़ी रफ्तार
हाथरस। शनिवार को कर्फ्यू के दौरान हालांकि औद्योगिक इकाइयां खुली थीं। सोमवार की सुबह नियत समय पर कर्मी फैक्टरियों में पहुंचे। कामगारों के पहुंचने से उद्योगों ने फिर से रफ्तार पकड़ी। उद्यमी व कर्मचारी फैक्टरियां खुलने से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed