फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many Union Ministers including Deputy Chief Minister will be included in the Regional Working Committee

हाथरस : क्षेत्रीय कार्यसमिति में उपमुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Many Union Ministers including Deputy Chief Minister will be included in the Regional Working Committee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

31 अक्तूबर को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस में भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति की कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में बृज क्षेत्र के सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजीव चौरसिया, अश्विनी त्यागी, कर्मवीर सिंह, बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भाजपा के जिले के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि चौपाल व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धि गिना रहे हैं। मिशन 2022 को लेकर भाजपा आला कमान लगातार मंथन कर रहा है। संवाद और सम्मेलन के जरिये आमजन को एक सूत्र में पुराने के लिए लगातार काम कर रही है। अब इस क्रम में 31 अक्तूबर को शहर के श्रीजी फार्म हाउस में क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक होगी। इसमें कई जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर इस कार्यक्रम के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का कार्यक्रम आया, प्रशासन तैयारी में जुटा
हाथरस। 31 अक्तूबर को जिले में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं, कई केंद्रीय मंत्रियों व प्रदेश के मंत्रियों का यहां जमावड़ा लगेगा। मौका होगा भाजपा की बृज प्रांत के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों की बैठक का। यह बैठक आगरा रोड स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस में होगी। स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ-साथ प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यहां आएंगे। मौर्य के आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मौर्य कार से दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ से यहां श्रीजी फॉर्म हाउस में आएंगे। उसके बाद वह दोपहर 2.40 बजे पर लोनिवि के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इधर, बृहस्पतिवार को अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम भी आ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed