{"_id":"5e51782b8ebc3ef38a31f81a","slug":"hathras-many-politicians-including-ramveer-also-reached-village-bharatpur-hathras-news-ali227412194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रामवीर सहित कई राजनेता भी पहुंचे गांव भरतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रामवीर सहित कई राजनेता भी पहुंचे गांव भरतपुर
विज्ञापन
आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल शनिवार को जब हसायन क्षेत्र में स्थित अपने पैतृक गांव भरतपुर आए तो वहां आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर व धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए कुछ राजनेता व अन्य हस्तियां भी पहुंची।
आरएसएस के वरिष्ठ नेता और सहसरकार्यवाह डॉ.कृष्णगोपाल का पैतृक गांव भरतपुर है, जोकि हसायन क्षेत्र में है। डॉ.कृष्णगोपाल आगरा के विभाग प्रचारक भी रहे हैं। वह इस समय संघ में बड़े पद पर हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी गांव भरतपुर गए।
अन्य कई हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बहाने डॉ.कृष्णगोपाल से मुलाकात की। इस बारे में सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का कहना था कि उन्हें इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था। इसलिए वह गए थे। उनका यह भी कहना है कि वर्ष 2012 में जब वह सिकंदराराऊ से चुनाव लड़े थे तो इस गांव का 98 फीसदी वोट उन्हें मिला था।