फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many people including the inspector injured in the accident

हाथरस : दुर्घटना में दरोगा सहित कई लोग जख्मी

Fri, 24 Jun 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Many people including the inspector injured in the accident
दुर्घटना में घायल दरोगा। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मथुरा रोड और सलेमपुर रोड पर बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग हादसों में दरोगा सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि हालत गंभीर होने के चलते दरोगा को आगरा रेफर कर दिया गया।
बिसावर के रहने वाले कुछ लोग मथुरा अड्डा से बिसावर जाने के लिए टेंपो में सवार हुए थे। बिसावर जाते समय टेंपो अनियंत्रित होकर नौगांव रजबहा में पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार गोला पुत्र रघुवीर सिंह, भारती पत्नी गोला, नितेश, देव, नितिन आदि लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टेंपो चालक नशे में था, इसके चलते यह हादसा हुआ है। दूसरी ओर सलेमपुर रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार दरोगा घायल हो गया। सलेमपुर के रहने वाले उपनिरीक्षक फिरोजाबाद में तैनात हैं। इस दौरान गुजर रहे एसडीएम शिव सिंह ने घायल उपनिरीक्षक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते घायल उपनिरीक्षक को रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed