{"_id":"60942a028ebc3ec369765467","slug":"hathras-many-people-died-due-to-fever-and-lack-of-oxygen-hathras-news-ali262573878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार और ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार और ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में लोगों की मौतोें का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात्रि 12 बजे से बृहस्पतिवार की शाम तक जिले में कई लोगों की मौत हो गई। इनमें से कुछ की मौत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुई तो कुछ मृत अवस्था में ही यहां लाए गए। इनके परिजनों का कहना था कि कुछ को बुखार आ रहा था। कुछ को ऑक्सीजन की कमी थी और कुछ के सीने में दर्द था।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों में रोजाना करीब कई लोगों की मौत हो रही है। बुधवार की रात्रि से बृहस्पतिवार की शाम तक एक दर्जन से अधिक ऐसे मरीज पहुंचे, जिनकी या तो इलाज के दौरान मौत हो गई या फिर वह मृत हालत में ही अस्पताल पहुंचे।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बताया कि मरने वालों में सबसे ज्यादा छाती की समस्या और ऑक्सीजन का स्तर कम होने की समस्या से पीड़ित थे। मृतकों में ज्यादातर 60 से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। खेदजनक पहलू तो यह है कि इन मरीजों के तीमारदार भी अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में बिना मास्क पहने ही आ रहे हैं।