फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Many handpumps are bad, it is difficult for people to walk through dilapidated road

हाथरस : कई हैंडपंप खराब, जर्जर सड़क से लोगों का राह चलना भी दूभर

Sun, 27 Nov 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Many handpumps are bad, it is difficult for people to walk through dilapidated road
हाथरस : शहर के वार्ड 25 में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खुदी मिट्टी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 25 में कई स्थानों पर हैडपंप खराब हालत में हैं। सड़कें जर्जर हैं। बिजली के तार झूल रहे हैं। इस कारण लोगों को हर वक्त अनहोनी का डर सता रहता है। शहर के मुख्य बाजार होने के चलते शौचालय बदहाल हालत में हैं। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के वार्ड 25 में गली बख्तावर, बंदरवन कोठी, कमला बाजार, रामलीला मैदान, बंगाली गली, पंजाबी मार्केट, गली सादाबादियान, गली भोजराज, कौजड़ान, गापेश्वर मंदिर, रग्गा पाठक गली आदि इलाके आते हैं। ये इलाके शहर के मुख्य बाजार में हैं। इनमें सबसे बड़ी कमी शौचालयों की है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

कई इलाकों में गलियाें की सड़कें जर्जर हालत में हैं। कई इलाकों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन नहीं डाली गई है। जिन इलाकों में डाली गई हैं, उनमें जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं। इसके अलावा बिजली के तार लोगों के सिर से टकरा रहे हैं। इस कारण अनहोनी का डर सताता रहता है। कुल मिलाकर इलाकों में समस्याओं का अंबार है। इस कारण लोग मुश्किलों के बीच जीवन यापन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद का पक्ष
मेरे द्वारा पांच सड़कों का निर्माण कराया गया है। 10 हैडपंप रिबोर कराए गए हैं। छह नए हैंडपंप लगवाए गए हैं। तीन लोगों के पीएम आवास बनवाए हैं। कई लोगों की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन बंधवाई गई है। इसके अलावा सफाई की व्यवस्था सही है। पथ प्रकाश व्यवस्था भी सही है। बजट के चलते कुछ काम नहीं हो सके हैं।
-बबिता वर्मा, सभासद वार्ड संख्या 25
हमारे वार्ड में सड़क जर्जर हालत में हैं। बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। हम सभासद को दस में से पांच नंबर देते हैं।
-सुनील कुमार
वार्ड में अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो रही हैं। इस कारण सुबह व शाम में पानी की बर्बादी होती है। बिजली के तार झूल रहे हैं। हम सभासद को दस में चार नंबर देते हैं।
-जगदीश वर्मा
सभासद ने वार्ड में सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति की है। बिजली की लाइन सिर से टकरा रही है। सड़क की मरम्मत भी सही तरीके से नहीं कराई है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। हम सभासद को 10 में से चार नंबर देते हैं।

-प्रकाशचंद्र वर्मा
कई हैंडपंप खराब हालत में हैं। सड़क जर्जर हालत में हैं। बिजली की लाइन नीचे आ गई हैं। इस कारण करंट दौड़ने का डर सताता रहता है। समस्याओं को दूर करने में सभासद ने हीलाहवाली की है, इसलिए हम सभासद को दस में से चार नंबर देते हैं।
-रमेश चंद्र वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed