फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mandi shops closed for years will open locks

हाथरस : सालों से बंद पड़ी मंडी की दुकानों के खुलेंगे ताले

Thu, 18 Feb 2021 11:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Mandi shops closed for years will open locks
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सालों से मंडी परिसर में बंद पड़ी दुकानें अब खाली होगी। दुकानों का आवंटन दूसरे के नाम करने की कवायद शुरू हो गई है। बंद दुकान स्वामियों को मंडी प्रशासन की ओर से नोटिस भी दिया गया है। इन दुकानों पर मंडी का सालों का लाखों रुपये का किराया भी बकाया है। इसलिए अब बंद दुकान को खोलने की तैयारी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी समिति में अलग-अलग ब्लॉक में करीब चार सौ दुकानें हैं। इस माह मंडी को करीब बीस लाख रुपये का राजस्व हासिल करना है। अभी तक मंडी प्रशासन पचास प्रतिशत लक्ष्य के करीब पहुंचा है। साथ ही मंडी शुल्क भी कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस कारण मंडी प्रशासन को राजस्व वसूली में अड़चनें आ रही है। अब मंडी प्रशासन द्वारा राजस्व की डगर को रफ्तार देने के लिए सालों से बंद पड़ी दुकानों का सहारा लिया है। बंद दुकान स्वामियों को नोटिस दिया गया है। उसके आगे की कार्यवाही करते हुए दुकानों को खाली कराया जाएगा। दुकानों आवंटन किया जाएगा। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि कई दुकानदार हैं। जिन पर किराया बकाया है। सालों से ये दुकान बंद भी पड़ी है। दुकान स्वामियों को अभी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed