{"_id":"62ae194c154c2d3a626e3dc4","slug":"hathras-make-gram-panchayat-kanjauli-smart-hathras-news-ali2941909138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत कंजौली को बनाएं स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत कंजौली को बनाएं स्मार्ट
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कंजौली का निरीक्षण करतीं डीपीआरओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत कंजौली का शनिवार को जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस ग्राम पंचायत को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने पाया कि यहां एक ही परिसर में विद्यालय, ग्राम सचिवालय, हेल्थ एंड वेल्थनेस सेंटर, पुस्तकालय, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय निर्मित हैं।
डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) को निर्देश दिए कि इस ग्राम पंचायत को स्मार्ट बनाने के लिए विद्यालय परिसर में स्वीमिंग पूल का निर्माण कराया जाए। यह ग्राम पंचायत की स्वयं की आय के लिए उपयोगी होगा।
15 दिन के बाद वह दोबारा इस ग्राम पंचायत का निरीक्षण करेंगी, तब तक स्मार्ट गांव बनाने के लिए प्लान एवं वर्क आईडी जनरेट करते हुए कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। विद्यालय परिसर में ग्रीन ग्रास एवं एलोवीरा का पौधरोपण किया जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान, एडीओ पंचायत मुकेश पचौरी, जिला कंसल्टेंट योगेश सारस्वत मौजूद रहे।