फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Make a quality settlement of the investigation of crimes related to women

हाथरस : महिला संबंधी अपराधों की विवेचना का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Make a quality settlement of the investigation of crimes related to women
हाथरस : महिला अपराध संबंधी विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए आयोजित कार्यशाला को संबो - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई कक्ष में मंगलवार को पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराध से संबंधित विवेचनाओं के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए इनका निस्तारण समय से करने पर जोर दिया गया।
एसपी ने सभी थानों के पॉक्सो एक्ट के विवेचकों को इस एक्ट व महिला संबंधित अपराधों की विवेचनाओं के बारे में ध्यान रखने योग्य बिंदुओं की जानकारी दी। पॉक्सो के मुकदमों की विवेचना में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के मामलों में पीड़िता के 164 सीआरपीसी के बयान अनिवार्य रूप से करवा लिए जाए। पीड़ित पक्ष की काउंसिलिंग भी अनिवार्य रूप से कराएं, जिसमें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीएब्ल्यूसी) का सहयोग लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराध और पॉक्सो एक्ट के मामलों में फोरेंसिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई सावधानी के साथ की जाए। पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए। विवेचना में आवश्यकतानुसार अभियोजन अधिकारी की राय भी ली जाए, जिससे विवेचनाओं की गुणवत्ता अच्छी हो सके और पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। दोषियों को पुलिस की प्रभावी पैरवी से कठोर सजा मिल सके।
विज्ञापन

एसपी ने कार्यशाला में में उपस्थित सभी विवेचकों को बताया गया कि महिला संबंधी अपराध, विशेषकर पॉक्सो एक्ट के मुकदमों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि जल्द से जल्द आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर मुकदमे की प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाइ जा सके। कार्यशाला में उपस्थित पॉक्सो एक्ट के विवेचकों ने विवेचनाओं के मध्य आने वाली विभिन्न जटिलताओं के संबंध में एसपी और उपस्थित सीडब्लयूसी सदस्यों को बताया। सभी विवेचकों को इस बारे में उचित सलाह दी गई। क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध मनोज शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद चौधरी, भानुप्रताप सिंह, जेजे बोर्ड के सदस्य हरीमोहन शर्मा, अपराध शाखा प्रभारी, महिला थाना प्रभारी एवं सभी थानों से आए पॉक्सो एक्ट के विवेचक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed