{"_id":"618820e6a589916f153e703e","slug":"hathras-maharishi-valmiki-procession-came-out-with-pomp-welcomed-hathras-news-ali2776135180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा, हुआ स्वागत
विज्ञापन
हाथरस : वाल्मीकि शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद राजवीर दिलेर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रविवार को भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट मोहल्ला माइयान से पूजा अर्चना के साथ हुआ। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय आदि रहे। शोभायात्रा में कई जिलों के बैंड व झांकियां शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी। शोभायात्रा के संयोजक अर्जुन वाल्मीकि ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा शहर के मोहल्ला माइयान से शुरू होकर बुर्जवाला कुआ, घंटाघर, पसरट्टा बाजार, सर्राफा चौराहा, पत्थर बाजार, नयागंज, जामा मस्जिद आदि मुख्य मार्गों से गुजरी। शोभायात्रा में मैनपुरी का डोला, मथुरा आगरा अलीगढ़ आदि स्थानों के बैंड शामिल थे। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में महामंत्री दिलीप कुमार डब्बू, राजू पाथरे, अरुण निर्मल, बबलू हसंमुख, जमुना प्रसाद, सागर तेज, बाबा गरीबदास, अजयराज, चौधरी रनवीर सिंह, सुरेश साहिल, रमेश चौधरी, बिरजो चौधरी, प्रेम बिहारी चटर्जी, करन वाल्मीकि, रत्नेश चटर्जी, अमन पाराशर आदि मौजूद रहे। सोमवार को मोहल्ला सीयल सम्मान समारोह का आयोजन होगा। संवाद