फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Mahabali demolished encroachment, clashes

हाथरस: महाबली ने ध्वस्त किए अतिक्रमण, झड़प

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Mahabali demolished encroachment, clashes
शहर के मोहल्ला खाती खाना में अभियान के दौरान नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मी। - फोटो : HATHRAS
महाबली ने ध्वस्त किए अतिक्रमण, झड़प
विज्ञापन

नगर पालिका टीम ने पुलिस के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में एसडीएम सदर के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस मौके पर महाबली ने कई स्थायी अतिक्रमण को ढहाया। इस अभियान को लेकर बाजार में दुकानदारों में खलबली मच गई। वहीं कई स्थानों पर टीम की दुकानदारों व अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान टीम ने 27 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और प्रतिबंधित पॉलीथिन का जब्त भी किया।
शहर में टीम ने सासनी गेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। महाबली के अतिक्रमण को हटाते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने खातीखाना, गणेश गंज, भूरापीर चौराहा आदि स्थानों पर अतिक्रमण को हटाया। भूरापीर चौराहा के निकट कई स्थायी अतिक्रमण को तोड़ा। एसडीएम सदर ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम की दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। वही इस मौके पर प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया गया। पॉलीथिन जब्त कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही। इस मौके पर पालिका टीम ने दुकानदारों पर 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस अभियान की वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed