{"_id":"626d5766a558de05b809f144","slug":"hathras-made-women-ride-in-the-car-took-away-jewelery-worth-lakhs-sikandhra-rahu-news-ali290476352","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सवारी बनाकर महिलाओं को कार में बिठाया, लाखों के गहने ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सवारी बनाकर महिलाओं को कार में बिठाया, लाखों के गहने ले गए
विज्ञापन
लूट की शिकार पीड़ित महिला। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
अलीगढ़ से शादी समारोह में भाग लेने जा रहे जलेसर जा रहीं तीन महिलाओं को पुरदिलनगर-जलेसर मार्ग पर शनिवार की दोपहर को दो युवकों ने सवारी बनाकर कार में बिठा लिया और फिर बातों में फंसाकर उनके लाखों रुपये कीमत के सोने के गहने उतरवा लिए। इसके बाद दोनों युवक महिलाओं को बीच रास्ते में ही उतारकर गहने लेकर फरार हो गए।
एकाएक हुई इस वारदात से महिलाएं हक्की-बक्की रह गईं। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की और रास्ते में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मिथलेश वार्ष्णेय पत्नी रमेश चंद्र वार्ष्णेय, विजय पत्नी गोपाल वार्ष्णेय ठेकेदार तथा इंदू वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक अलीगढ़ अपने दो बच्चों के साथ जलेसर रिश्तेदारी में शादी समारोह में भाग लेने के लिए जा रही थीं। कोतवाली के समीप स्थित जलेसर बस स्टैंड पर जलेसर जाने के लिए तीनों महिलाएं एक निजी बस में बैठ र्गइं।
विज्ञापन
इस दौरान कार सवार दो युवकों ने इन तीनों महिलाओं को जलेसर जाने के लिए अपनी कार में बिठा लिया। उसके बाद कुछ दूरी पर चलकर पुरदिलनगर नहर के समीप कार सवार बदमाशों ने महिलाओं से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग है। आप अपने सोने के गहनों को उताकर इन लिफाफों में रख दें।
कार सवार महिलाओं ने डर की वजह से तुरंत दिए गए लिफाफों में दो जंजीर, एक मंगलसूत्र, चार जनानी अंगूठी और दो मर्दानी अंगूठी उतारकर उनको दे दीं। इसके बाद इन युवकों ने महिलाओं को धमकी देकर कार से उतार दिया और आगे चले गए। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व इसी प्रकार की घटना में कार में सवारियों को बिठाकर उनके आभूषण और नकदी ठगी गई थी।