{"_id":"617c40ae36af245ad120fb91","slug":"hathras-made-aware-to-become-a-voter-through-rally-hathras-news-ali277005648","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रैली के जरिये मतदाता बनने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रैली के जरिये मतदाता बनने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज से स्काउट-गाइड द्वारा मतदान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दि?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वीप योजनांतर्गत उपजिलाधिकारी राजकुमार सिंह यादव ने मतदाता जागरूकता रैली को पीबीएएस इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु वर्ग वालों को संविधान ने मतदान करने का अधिकार दे रखा है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि मतदान पर्व का हिस्सा बनें। शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि यदि आप 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप एक नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम बढ़वा सकते हैं। स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पीबीएएस इंटर कॉलेज में तृतीय सोपान के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त स्काउट एवं गाइड ने मतदाता जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। संवाद