{"_id":"601af3ec8ebc3ed1b26af80b","slug":"hathras-mad-dog-enters-homes-in-the-dark-of-night-bites-many-people-sadabad-news-ali2553528166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रात के अंधेरे में पागल कुत्ता घरों में घुसा, कई लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रात के अंधेरे में पागल कुत्ता घरों में घुसा, कई लोगों को काटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव मढ़ाभोज में रात के अंधेरे में एक पागल कुत्ते ने कई घरों में घुसकर लोगों को काट लिया। बिजली न होने की वजह से रात के अंधेरे में चोरों ने भी कई मकानों में घुसने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।
गांव निवासी हरिओम, किशन पचौरी, बृजमोहन, राजीव पचौरी, रंधीर, गीतम आदि ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि 26 जनवरी को मढ़ाका-खोंडा मार्ग पर एक ट्रक से प्रहलाद सिंह के मकान के सामने लगा खंभा टूट गया था। शिकायत के बाद मौके पर जेई टीम के साथ आए थे, लेकिन आज तक टूटी हुई लाइन व खंभे को ठीक नहीं किया गया है।
गांव की बिजली को नलकूप की लाइन से जोड़ दिया गया है, जिससे केवल दिन में ही बिजली मिलती है। रात में अंधेरा रहता है। अंधेरे की वजह से दो फरवरी की रात को एक आवारा कुत्ता कई मकानों में घुस गया और कई लोगों को काट गया। इसके अलावा तीन घरों में चोरों ने भी घुसने का प्रयास किया। अंधेरे की वजह से दो लोगों को सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पत्र में शिकायत को दूर किए जाने की मांग की गई।