फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lumpy disease does not spread from animals to humans

हाथरस : पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती लंपी बीमारी

Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lumpy disease does not spread from animals to humans
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

लंपी नामक बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती है। इस बीमारी से ग्रस्त गोवंश का दूध पीने से लोगों में कोई बीमारी नहीं हो सकती। यह दावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार ने किया है। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पीड़ित पशुओं को इस बीमारी से उबारा जा रहा है।
जिले में लंपी नामक बीमारी को पशुओं में फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से ब्लॉक वार सर्विलांस टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों को गांव-गांव में भेजा जा रहा है। यह टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों को इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं। सासनी क्षेत्र के गांव जिरौली में 30 पशुओं में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इन पशुओं को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार ने दावा किया है कि इन पशुओं में फैली इस बीमारी को अब रिकवर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती है। इस बीमारी से ग्रस्त किसी भी गोवंश का दूध पीने से लोगों को कोई बीमारी नहीं हो सकती है, फिर भी ऐसी बीमारी से ग्रस्त गोवंश का कच्चा दूध पीने से लोगों बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी तक मनुष्यों में ऐसी बीमारी से कोई नुकसान होने की बात सामने नहीं आई है। दूसरी ओर अपर निदेशक पशुपालन ने गांव जिरौली में मुआयना किया। उन्होंने यहां पशुओं फैल रही बीमारी और उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed