{"_id":"622b8a7043177f45f748f26f","slug":"hathras-lotus-blossomed-in-daughter-s-village-bsp-also-showed-strength-hathras-news-ali2869015153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया के गांव में खूब खिला कमल, बसपा ने भी दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया के गांव में खूब खिला कमल, बसपा ने भी दिखाया दम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव में बिटिया के गांव में भाजपा के पक्ष में सबसे ज्यादा वोट पड़े। यह गांव हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र में शामिल है। इस गांव में बिटिया के साथ घटना हुई थी और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर हुआ था।
उल्लेखनीय है कि सितंबर 2020 में चंदपा क्षेत्र के इस गांव में जब अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म करने के उपरांत उसकी हत्या कर दी गई थी तो भाजपा सरकार को विपक्ष के तीखे हमले का सामना करना पड़ा था। इस बहुचर्चित प्रकरण में विपक्ष ने भाजपा को घेर लिया था और कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए थे। तब यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेता पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने आए थे। बिटिया के शव को मध्य रात्रि में परिजनों की इच्छा के विरुद्ध जलाने पर सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी।
इस चुनाव में भी विपक्ष ने बार-बार इस मामले का उल्लेख किया था और भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर उंगली उठाई थी। यह मामला अभी तक सुर्खियों में है। इस कांड के चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं और सीबीआई उनके विरुद्ध आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। गत माह 20 फरवरी को इस गांव में मतदाताओं ने काफी उत्साह से वोट डाले थे। बिटिया के परिजनों ने भी वोट डाले थे और लोकतंत्र में विश्वास जताया था। अब यदि मतगणना की स्थिति देखें तो इस गांव में भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस को महज आठ वोट मिले। संवाद