फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Loss of lakhs to roadways due to rain and Kanwar Yatra

हाथरस : बारिश और कांवड़ यात्रा से रोडवेज को लाखों का नुकसान

Sat, 30 Jul 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Loss of lakhs to roadways due to rain and Kanwar Yatra
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जुलाई माह में हो रही लगातार बारिश से आमजन को भले ही गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन परिवहन निगम की आमदनी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। रही-सही कसर कांवड़ यात्रा के चलते वाहनों के आवागमन पर लग रही पाबंदियां पूरी कर रही हैं। सोमवार को कांवड़ यात्रा के चलते कई जिलों में रोडवेज की बसें बस स्टैंड तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं बारिश के चलते यात्री कम ही सफर कर रहे हैं। इस कारण हाथरस डिपो को लाखों रुपये का नुकसान हर रोज उठाना पड़ रहा है। इसे लेकर डिपो के अधिकारी परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। ये बसें हरिद्वार, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ आदि मार्गों पर चलती हैं। अब सावन के महीने में आए दिन बारिश हो रही है। वहीं कांवड़ यात्रा के चलते बसों को शहरों के अंदर प्रवेश नहीं मिल रहा है। इस कारण डिपो की बसें खाली दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

पहले हाथरस डिपो की आमदनी करीब 10 लाख रुपये प्रतिदिन थी। अब यह आंकड़ा साढ़े सात लाख रुपये प्रतिदिन पर आकर टिक गया है। इस कारण डिपो को हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि बारिश के चलते आमदनी में गिरावट आई है। साथ ही कांवड़ यात्रा के चलते नो जगह-जगह नो एंट्री लागू है। इस कारण बसें बसस्टैंड तक नहीं पहुंच पा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed