फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Loss of lakhs to railways, many equipment damaged

हाथरस : रेलवे को लाखों का नुकसान, कई उपकरण हुए क्षतिग्रस्त

Sun, 02 Jan 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Loss of lakhs to railways, many equipment damaged
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे के निकट शुक्रवार की रात को मालगाड़ी में कार के टकराने से रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। सिग्नल केबल सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे क्षतिपूर्ति करने में जुटा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे द्वारा क्रासिंग को गार्डर लगाकर बंद कर दिया गया है। बस पैदल का आवागमन ही इससे हो रहा है। रविवार की रात को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी रैलिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई थी। कासगंज की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में यह कार आ गई। करीब 50 मीटर तक कार मालगाड़ी के साथ खिंची चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। इस दुर्घटना में रेलवे के सिंग्नल व अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक भी बाधित रहा था। इससे कई पैसिंजर ट्रेनें रुकी रही थी। ट्रेनों के पहिये थमने के कारण रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। रेलवे प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिलीं शराब की दो बोतलें
हाथरस। इस दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोगोें की देर रात तक भीड़ लगी रही थी। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक भी साफ कराया था। वहां से क्षतिग्रस्त कार का मलबा भी हटवाया था। बताते हैं कि इस दौरान अंग्रेजी शराब की दो बोतले भी रेलवे ट्रैक पर बरामद हुई। इधर, सुबह भी घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही और लोग इस घटना को लेकर चर्चाओं में जुटे रहे। सिटी रेलवे स्टेशन आरपीएफ प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed