फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Loss of both life and property due to stray cattle

हाथरस : छुट्टा गोवंश से जान-माल दोनों का नुकसान

Thu, 08 Dec 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Loss of both life and property due to stray cattle
हाथरस : खेतों में नुकसान करते छुट्टा गोवंश। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में छुट्टा गोवंशों का आतंक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। छुट्टा गोवंश जान और माल दोनों का नुकसान कर रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार की रात्रि में पुलिस के एक मुख्य आरक्षी की जान छुट्टा गोवंश की वजह से ही चली गई। इससे पहले भी कई लोगों की जान छुट्टा गोवंश की वजह से ही जा चुकी है।
छुट्टा गोवंशों के कारण किसानों को अपनी फसल को बचाने के लिए दिन रात खेतों पर चौकसी रखनी पड़ रही हैं। हालांकि. प्रशासन भी छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गो आश्रय स्थलों में रखने के दावे कर रहा है, लेकिन यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

- छुट्टा गोवंशों के कारण पूरी रात खेतों में गुजारनी पड़ती है। आवारा गोवंशों की वजह से फसल का आए दिन नुकसान हो जाता है। - ज्वाला प्रसाद, झींगुरा
- ग्राम पंचायतों में बनी गोशालाओं में पशुओं के रहने के लिए उचित व्यवस्था नहीं हैं, इस कारण यह वहां से निकल कर फसल को बर्बाद कर देती हैं। - लक्ष्मण सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब रात के समय से सड़कों पर चलने में भी डर लगता है। फसल के साथ-साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। - राजू सिंह, कैमार
- खेतों पर दिन- रात फसल के बचाव के लिए चौकसी रखनी पड़ती है। अगर खेत पर न रहो तो फसल को नष्ट कर देते हैं। - सुरेश चंद्र, नगला अलगर्जी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed