{"_id":"6384fe3da249235a300e18ff","slug":"hathras-lord-shri-ram-s-procession-came-out-with-pomp-welcomed-in-many-places-hathras-news-ali3057986188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की बरात, कई जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की बरात, कई जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन
शहर में निकलती राम बरात में घोड़ो पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री सीताराम विवाह पंचमी के मौके पर सोमवार शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रभुराम की बरात निकाली गई। बारात का कई स्थानों पर आरती उताकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर के तालाब चौराहा स्थित रामदरबार मंदिर पर सजी जनकपुरी में बरात के पहुंचने पर मंगल गान हुआ। बरातियों का स्वागत-सत्कार किया गया। देर रात तक प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्री सीताराम विवाह पंचमी महा महोत्सव के तहत हनुमान गली स्थित श्रीराम मंदिर को अवधपुरी के रूप में सजाया गया। वहां से चारों दूल्हा सरकार श्रीरामचंद्र जी, भरतलाल, लखन लाल और शत्रुघभन लाल घोड़ों पर सवार होकर शहर के मोती बाजार, नयागंज, घंटाघर, बैनीगंज आदि मुख्य मार्गों से होते हुए तालाब चौराहा स्थित मंदिर श्रीरामदरबार में सजाई गई जनकपुरी में पहुंचे। वहां मंगल गान के साथ इनका स्वागत किया गया। दरवाजे की रस्म भी निभाई गई।
इस दौरान एक ब्राहमण बालक का विवाह भी कराया गया। इस मौके पर संजीव बूटिया, सजल बूटिया, राकेश वर्मा, अचल बूटिया, अरुण बूटिया, बंटी अग्रवाल, गिरधर, राकेश बूटिया, सीताराम, उमेश शर्मा, अनूप अग्रवाल, पवन सारस्वत, गोविंद, पं. भोलाशंकर शर्मा, मुकेश शर्मा आदि थे। संवाद