फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lord Gautam Buddha's statue damaged, one accused arrested

हाथरस : भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lord Gautam Buddha's statue damaged, one accused arrested
हाथरस : गांव बिजाहरी में क्षतिग्रस्त होने के बाद फिर स्थापित कराई गौतम बुद्ध की प्रतिमा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिजाहरी में असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की देर रात को ग्राम बिजाहरी में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में प्रतिमा वहां फिर से लगवाई गई।
मंगलवार की देर रात को अचानक बिजली चली गई। इस दौरान कुछ लोगों ने गांव बिजाहरी में लगी गौतम बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप गांव के महेश पुत्र मुरलीधर एवं दो अन्य लोगों पर है। एक आरोपी महेश को लोगों ने मौके से ही पकड़ लिया। इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों और गौतम बुद्ध के अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव भी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। घटना की रिपोर्ट बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने थाने में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंच गया था। युवक को पकड़ लिया है। प्रतिमा को फिर से स्थापित करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed