फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Looting lakhs on the strength of a firearm by holding the home owner hostage

हाथरस : गृहस्वामी को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लाखों की लूट

Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Looting lakhs on the strength of a firearm by holding the home owner hostage
हाथरस : लूट की वारदात के बाद मौके पर लगी भीड़ और जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के रामलीला ग्राउंड के समीप घनी आबादी क्षेत्र में शनिवार की रात नकापोश बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुसकर गृहस्वामी को बंधक बनाकर दो घंटे तक तांडव मचाया। बदमाशों ने तमंचा एवं सरिया के बल पर मारपीट कर गृहस्वामी की पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और लगभग ढाई लाख रुपये नकद एवं डेढ़ सौ ग्राम सोना व आधा किलो चांदी के जेवर लूट ले गए। गृहस्वामी की सूचना पर रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
गृह स्वामी मनोज अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने डॉग स्कवायड एवं एसओजी व सर्विलांस टीम को मौके पर बुलाया। घायल गुंजन को सीएचसी से जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित घटना की तहरीर देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल कस्बा में रामलीला ग्रांउड के बराबर संजय कालॉनी जाने के लिए गली है। जिसमें मनोज अग्रवाल का मकान बना हुआ है। वे ब्रेड एवं पारलेजी बिस्कुट का थोक व्यापार करते है। शनिवार की रात मनोज कुमार खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर के अंदर सोए हुए थे। करीब डेढ़ बजे अज्ञात नकापोश बदमाश छत के रास्ते जंगला काटकर घर में घुुुस आए और मनोज अग्रवाल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने उनकी पत्नी गुंजन को मारपीट कर जख्मी कर दिया। करीब दो घंटे तक घर में बदमाशों ने आतंक मचाया। बदमाश ढाई लाख नकद, दो जंजीर, छह जोड़ी कुंडल, एक गले का हार, चार चूड़ी, नौ अंगूठी, आधा किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। मनोज की 12 वर्षीय पुत्री अन्नया ने मनोज और उसकी पत्नी को बंधन से मुक्त किया। जाते समय बदमाश दीवार पर अभद्र टिप्पणी भी लिख गए। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed