{"_id":"65d63ae366a89f24980efdad","slug":"hathras-lok-sabha-seat-came-to-sp-in-congress-alliance-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: कांग्रेस गठबंधन में सपा के हिस्से में आई हाथरस सीट, टिकट के लिए दावेदारों ने कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: कांग्रेस गठबंधन में सपा के हिस्से में आई हाथरस सीट, टिकट के लिए दावेदारों ने कमर कसी
Wed, 21 Feb 2024 11:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:33 PM IST
सार
सपा-कांग्रेस गठबंधन में हाथरस लोकसभा सीट सपा के खाते में गई है। हाथरस से लोकसभा की टिकट के लिए दावेदारों की कसरत शुरू हो गई है। वर्ष 2014 व 2019 के चुनाव में सपा ने रामजीलाल सुमन पर दांव खेला था। इस बार चुनाव से पहले रामजीलाल सुमन को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन में हाथरस की सीट सपा के खाते में गई है। लोकसभा चुनाव में सपा पार्टी की ओर से प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा। सीट का बंटवारा होने के बाद फिर एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सपा से दावेदारी करने वालों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है। 17 सीटों पर बनी सहमति के बाद हाथरस की लोकसभा सीट सपा के खाते में आ गई है। अब हाथरस से सपा मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। स्थिति साफ होने के बाद अब सपा के कद्दावर नेता टिकट के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। वर्ष 2014 व 2019 के चुनाव में सपा ने रामजीलाल सुमन पर दांव खेला था। इस बार चुनाव से पहले रामजीलाल सुमन को राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी बनाया गया है। अब फिर एक बार दावेदार अपने-अपने आंकड़े जुटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस से गठबंधन को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हाथरस लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा।-देवेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, सपा, हाथरस।
विज्ञापन विज्ञापन