फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Locked room of ATO, officer waiting for health proof

हाथरस: एटीओ का कक्ष कराया लॉक, स्वास्थ्य प्रमाण के इंतजार में अधिकारी

Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Locked room of ATO, officer waiting for health proof
हाथरस: कोषागार में एटीओ के कक्ष पर लगा ताला। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस की दहशत बरकरार है। कलेक्ट्रेट में कोषागार में तैनात एटीओ को खांसी और सर्दी होने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने इन अफसर से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मांगा है और अफसर को अवकाश पर भेज दिया है। अब विभागीय अधिकारियों ने इन एटीओ के कक्ष को भी लॉक कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अफसर की पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के लिए कहा है। टीम ने इन अधिकारी से अपनी पत्नी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाने की बात कही है, क्योंकि अधिकारी की पत्नी पिछले दिनों अमेरिका से लौटीं थी। इसके बाद इन अधिकारी को खांसी की शिकायत हुई थी।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ निवासी सासनी गेट के रहने वाले हरीशंकर जैन कलेक्ट्रेट में एटीओ के पद पर तैनात हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेंद्र कुमार ने एटीओ के पद पर तैनात हरीशंकर जैन को पत्र जारी करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए थे। पत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने एटीओ से कहा था कि उन्हें यह मालूम हुआ है उनकी पत्नी हाल में ही अमेरिका से लौटी हैं। आपको सर्दी और जुकाम की शिकायत है। ऐसे में सावधानी बरतते हुए वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और तब तक अवकाश पर रहें।
विज्ञापन

उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि अपना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र सीएमओ हाथरस से लेकर उनके समक्ष प्रस्तुत करें। पत्र के क्रम में एटीओ ने जिला अस्पताल में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रारंभिक जांच में शरीर का तापमान तो ठीक पाया गया। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनकी पत्नी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया है। उनकी पत्नी के स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेंद्र कुमार ने एटीओ हरीशंकर जैन के कक्ष को लॉक करा दिया है। उन्होंने बताया कि एटीओ ने अभी तक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नहीं दिया है। इस कारण कक्ष को परिस्थितियों के आधार पर लॉक करा दिया गया है। स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट आने के बाद कक्ष को खुलवा दिया जाएगा और ज्वाइन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed