फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Local talent will be given opportunity to work in films: Bhupendra Singh

हाथरस : स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्मों में काम करने का दिया जाएगा अवसर : भूपेंद्र सिंह

Mon, 22 Feb 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Local talent will be given opportunity to work in films: Bhupendra Singh
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करते बृज फिल्म बंधु एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बॉलीवुड डायरेक्टर व एक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने व फिल्म इंडस्ट्री को स्थापित करने के मकसद से बृज बंधु फिल्म एसोसिएशन की स्थापना की गई है। इसके तहत समय-समय पर फिल्मों का निर्माण किया जाएगा और स्थानीय प्रतिभाओं को फिल्मों में काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
वह यहां सिकंदराराऊ रोड स्थित माया इंस्टीट्यूट में बृज फिल्म बंधु एसोसिएशन के तत्वावधान में सुसेन फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फीचर फिल्म ‘बंधन द बांड ऑफ लव’ के संबंध पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। तब से प्रदेश के निर्माता, निर्देशकों व कलाकारों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए एसोसिएशन ने फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसकी शूटिंग मार्च में शुरू की जाएगी। मुंबई के जाने-माने कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में मौका दिया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के बहाने लोगों को बेवकूफ बनाकर उनका शोषण करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एसोसिएशन कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पंकज धीरज ने कहा कि हाथरस के अलावा मथुरा, अलीगढ़ व आगरा के कुछ स्थानों पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इस मौके पर माया इंस्टीट्यूट के सीएमडी रवेंद्र सिंह, संरक्षक सूर्यकांत सेंगर, अमरदास, उपसचिव गीतम सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर अनुज सेंगर, एक्ट्रेस अर्चना फौजदार, सुशील पंडित, कैलाश कुमार, ज्योति सिंह, दीक्षा सिंह, सुहानी सिंह, तरुण कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed