{"_id":"605cdcd98ebc3ec8967e0a95","slug":"hathras-liquor-shops-raided-before-elections-sasni-news-ali25957881","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव से पहले शराब की दुकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव से पहले शराब की दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
होली एवं पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन एवं आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर देसी, अंग्रेजी शराब एवं बीयर की दुकानों पर छापामार की कार्रवाई की। जांच में कोई आपत्तिजनक व गैर कानूनी सामग्री नहीं मिली।
क्षेत्र के गांव ममौता कलां, गौहाना चौकी, सासनी एवं नगला गढ़ू आदि जगहों पर आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान कागजातों की जांच की। इस दौरान ठेके पर काम करने वालों लोगों को चेतावनी दी गई कि होली पर नियत समय के बाद ठेके न खोले जाएं।
नियत समय के बाद शराब की बिक्री पाई गई तो आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम राजकुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना एवं आबकारी विभाग के श्रीराम मौजूद थे। संवाद