{"_id":"62b8a89f954b28585d0201c5","slug":"hathras-liquor-and-beer-shops-were-closed-during-the-day-and-opened-in-the-evening-hathras-news-ali294761719","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिन में बंद रहीं और शाम को खुल गई शराब व बीयर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिन में बंद रहीं और शाम को खुल गई शराब व बीयर की दुकानें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर शासन के आदेश पर रविवार को शाम पांच बजे तक शराब, बियर और भांग की दुकानें बंद रहीं। आबकारी महकमे ने भी इस पर नजर बनाए रखी कि कोई दुकान तो नहीं खुल रही। हालांकि शाम पांच बजे के बाद दुकानें खुल गई और इन पर भीड़ लग गई।
26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। ऐसे में शासन का यह फरमान आया कि इस दिन शराब बंदी रहेगी और भांग, बियर, देसी और विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। बार भी बंद रहेंगे।
जैसे ही आदेश आया, वैसे ही जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां आबकारी विभाग इस आदेश का अनुपालन कराने में जुटा गया। दुकान के अनुज्ञापियों को इसे लेकर निर्देश दे दिए गए। दुकानें बंद हो गई। शाम पांच बजे तक दुकानें बंद रखने को कहा गया। शाम के बाद दुकानें खुल गई और इन शराब व बियर की दुकानों पर भीड़ भी देखी गई। संवाद