{"_id":"639e03404360607a5c0c6e31","slug":"hathras-linter-of-under-construction-building-fell-three-laborers-buried-one-died-sasni-news-ali3071689166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरा, तीन मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरा, तीन मजदूर दबे, एक की मौत
विज्ञापन
सासनी में लिंटर गिरने के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग। संवाद
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
नानऊ रोड पर शनिवार की शाम को एक निर्माणाधीन भवन का लिंटर गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। काफी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने जेसीबी की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां से एक मजदूर को हाथरस रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है।
दरअसल शनिवार की शाम को नानऊ रोड स्थित लहौर्रा धर्मकांटे के निकट एक भवन का निर्माण चल रहा है। इसमें बेसमेंट की खोदाई के बाद लिंटर डाला जा रहा था। बताते हैं कि ठेकेदार और दो अन्य मजदूर लिंटर के नीचे कार्य कर रहे थे। तभी लिंटर के नीचे लगी बल्ली अचानक टूट गई, जिससे लिंटर भरभराकर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एवं राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। लिंटर के नीचे खडे़ मजदूर शेर सिंह पुत्र महीपाल निवासी चमन नगरिया खैर जिला अलीगढ़ की उपचार के लिए हाथरस ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 25 वर्षीय आकाश पुत्र संजय और 34 वर्षीय सुभाष पुत्र उदयवीर निवासी सासनी घायल हो गए।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी को मौके पर बुलाकर लिंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का कार्य शुरू करवा दिया। सभी लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। बड़ी मुश्किल से लोगों ने घायलों को लिंटर के नीचे से निकाला। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संवाद