{"_id":"5dcda2f48ebc3e54e765b999","slug":"hathras-lime-worth-millions-of-roadways-vicious-three-cards-seized-hathras-news-ali2187842193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज को शातिर लगा रहे लाखों का चूना, तीन कार्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज को शातिर लगा रहे लाखों का चूना, तीन कार्ड जब्त
विज्ञापन
रोडवेज बस के परिचालक द्वारा जब्त किए गए कार्ड।
- फोटो : HATHRAS
रोडवेज को लाखों का चूना लगा रहे शातिर, तीन कार्ड जब्त
वर्षों से कार्ड क्षतिग्रस्त कर बिना रिचार्ज के यात्रा कर रहे शातिर, जांच हुई तो भागे
डिपो के अधिकारियों ने आरएम को भेजी रिपोर्ट, एफआईआर की कवायद शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज में एमसटी कार्ड को क्षतिग्रस्त कर कुछ शातिर फ्री यात्रा कर रहे हैं। इसका खुलासा बुधवार तब हुआ, जब एक महिला परिचालक ने कार्ड जब्त किए। डिपो के अधिकारियों ने इस मामले में आरएम को अवगत करा दिया है। एमएसटी कार्ड धारकों के खिलाफ एफआईआर की कवायद शुरू हो गई है।
हाथरस डिपो की परिचालक बस संख्या यूपी 81एफ-1690 आगरा रूट पर लेकर जा रही थी, जिसमें सादाबाद के तीन यात्री चढ़े। परिचालक द्वारा इन के कार्ड को ईटीएम मशीन पर लगा कर देखा गया। मशीन ने कार्ड को रीड यानि नहीं पकड़ा। इसके साथ परिचालक ने कार्डों को जब्त कर लिया। इन तीनों यात्रियों और परिचालक के बीच नोक-झोंक हुई। परिचालक ने इस मामले में डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया। डिपो के अधिकारियों ने इन एमसटी कार्ड को आगरा आईएसबीटी पर चेक कराने के लिए कहा।
जब इन कार्डों का कंप्यूटर में रीजार्च का समय चेक किया तो वहां मौजूद अधिकारी हतप्रभ रह गए। एक एमसटी कार्ड पांच जनवरी 2018 से रिचार्ज नहीं हुआ दूसरा कार्ड 18 दिसंबर 2015 से रिचार्ज नहीं हुआ वहीं तीसरा कार्ड 11 जुलाई 2017 से रिचार्ज नहीं हुआ है। इस मामले में हाथरस डिपो वरिष्ठ लेखाकार अधिकारी सुमित अवस्थी ने बताया कि कुछ शातिर एमएसटी कार्ड को क्षतिग्रस्त कर बसों में फ्री यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय का यह आदेश है कि यदि किसी यात्री का एमएसटी कार्ड ईटीएम में शो नहीं कर रहा है तो वे बिल पर कार्ड का नंबर अंकित कर यात्रा कराई जाए। तीन एमएसटी कार्ड महिला परिचालक ने पकड़े हैं, जो काफी समय से रिचार्ज नहीं हुए हैं। ये तीनों यात्री कार्ड चेक के दौरान आईएसबीटी आगरा से भाग गए। इस संबंध में आरएम को बता दिया गया है। आगे की कार्रवाई आरएम स्तर से की जाएगी।