{"_id":"612fc4548ebc3e79ff1cb794","slug":"hathras-lightning-rain-reduced-the-load-of-the-power-system-hathras-news-ali2720919128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रिमझिम बारिश से बिजली सिस्टम का लोड घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रिमझिम बारिश से बिजली सिस्टम का लोड घटा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रिमझिम बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं बिजली सिस्टम भी ओवरलोड नहीं हो रहा है। इससे बिजली अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आए दिन गुल होने वाली बिजली से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के लिए मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से सात सौ एमबीए बिजली की आपूर्ति होती है। अब बारिश होने के बाद बिजली पर्याप्त सबस्टेशनों को दी जा रही है। खास बात यह है कि एसी, कूलर कम चल रहे हैं।
इस कारण ओवरलोडिंग पर इन दिनों विराम लगा हुआ है। अधिकारियों की मानें तो बीस से तीस प्रतिशत बिजली की खपत भी कम हुई है। लोगों को जन्माष्टमी जैसे पर्व पर 24 घंटे लगातार बिजली की आपूर्ति हुई। साथ ही ट्रांसफार्मरों का लोड भी टोन टेस्टर की मदद से चेक किया जा रहा है। संवाद