{"_id":"60b916e98ebc3e7fff614409","slug":"hathras-licenses-of-four-seed-sellers-suspended-show-cause-notices-to-six-hathras-news-ali2646227101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, छह को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, छह को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले भर में बीज विक्रेताओं के यहां बृहस्पतिवार को छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान 92 बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 41 बीजों के नमूने लिए गए। इसमें चार बीज विक्रेताओं के लाइसेंस नमूने भी लिए गए और 6 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कृषि विभाग की इस कार्रवाई से पूरे जिले के बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई।
शासन स्तर से जिले भर में बीज विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इन निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तहसील क्षेत्रों में बीज की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। चारों टीमों ने अपनी अपनी तहसीलों में 92 दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट, मौजूद स्टॉक का मिलान भी किया गया। इस दौरान टीमों ने जिले भर की दुकानों से बीजों के नमूने एकत्रित किए। टीमों ने 41 बीजों के नमूने लिए। टीमों ने बिल बुक के जरिए ग्राहकों से भी वार्ता की। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि मेसर्स जादौन एग्री जंक्शन सासनी, मेसर्स प्रेम प्रधान बीज भंडार सासनी, सिसौदिया खाद बीज भंडार सादाबाद, श्रीजी बीज भंडार सादाबाद के लाइसेंसों का निलंबित कर दिया गया है। छह बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।