फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lessons taught to all officers to conduct copyless examination

हाथरस : नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी अफसरों को पढ़ाया पाठ

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lessons taught to all officers to conduct copyless examination
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।
डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि आगामी परीक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर नकल विहीन कराना है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को पर्यवेक्षक और रिजर्व में रखे गए अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची परीक्षा केंद्र प्रभारी और प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं प्रधानाचार्य परीक्षा के दौरान लगातार संपर्क में रहेंगे। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है अथवा किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने संबंधी सूचना प्राप्त होती है अथवा कोई अफवाह सुनने को मिलती है तो संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्र पर तत्काल पहुंचकर जांच करते हुए समाधान कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होते हुए पाई जाती है अथवा नकल कराने में कोई भी कर्मचारी लिप्त पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed