फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lessons of cyber crime taught to students

हाथरस : विद्यार्थियों को पढ़ाया साइबर क्राइम का पाठ

Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lessons of cyber crime taught to students
हाथरस : एमएलडीवी इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को जानकारी देते एसपी विनीत जायस - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने स्वागत गान से पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल के छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को साइबर से संबंधित पैंम्पलेट्स वितरित कराते हुए साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आजकल प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल फोन व इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है, इंटरनेट के प्रयोग किए जाने की जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। जिससे प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए इंटरनेट बैंकिंग के सुरक्षित प्रयोग के बारे मे जानकारी दी और बताया कि कि जब भी आप लोग वित्तीय संस्थाओं जैसे- एटीएम बूथ में ट्रांजेक्शन करने जाएं तो इस बात को सुनिश्चित कर लें कि एटीएम बूथ में कोई अंजान व्यक्ति मौजूद न हो, ट्रांजेक्शन के समय अपने पिन नम्बर को छिपा कर अंकित करें तथा प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही बूथ को छोड़ें। बैंक के नाम पर टैलीफोन कॉल पर एटीएम/बैंक अकाउंट्स संबंधी कोई जानकारी जैसे ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि कभी भी किसी से साझा न करें। मोबाइल व सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के सुरक्षित प्रयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर एसपी ने बच्चों से सम्बन्धित शिकायतों के सम्बन्ध में एनसीपीसीआर वेब पोर्टल के बारे में जानकारी दी। जिसके माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की शिकायतों के बारे में जारी हेल्पलाइन 1098 व महिलाओं के संबंध में जारी हेल्पलाइन 1090 व साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जारी हेल्पलाइन 155260 के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। जिला साइबर सेल या ऑनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ष्टङ्घक्चश्वक्त्रस्ष्टक्त्रस्ढ्ढरूश्व.त्रह्रङ्क.ढ्ढहृ पर बहुत ही सरलता से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इस मौके पर अरविन्द कुमार राठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, प्रभारी साइबर सेल ऋषिपाल सिंह, प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, पूर्व प्रधानाचार्या शैलकान्ता गुप्ता, कॉलेज प्रेसीडेंट रामगोपाल गुप्ता दाल वाले, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल, साजिया रफिक खान, राघवेन्द्र गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed