{"_id":"605e2e5b8ebc3e592c7368db","slug":"hathras-lawyers-submit-memorandum-in-support-of-farmer-movement-sasni-news-ali2596667180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसान आंदोलन के समर्थन में वकीलों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसान आंदोलन के समर्थन में वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस : सासनी में किसानों के सर्मथन में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
दी बार एसोसिएशन के बैनर तले तहसील के अधिवक्ता संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम राजकुमार यादव को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भारत सरकार से मांग की गई है कि आंदोलनकारी किसानों की समस्या का निराकरण किया जाए। ज्ञापन में किसानों पर थोपे गए तीने काले कृषि कानून वापस लेने, राष्ट्रहित में किसान संगठनों के प्रबुद्ध लोगों को शामिल करते हुए समिति का पुनर्गठन किए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के क्रम में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को अमलीजामा पहनाने, डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस को जीएसटी के दायरे में लाने सहित कई प्रमुख मांगें उठाई गई हैं।
ज्ञापन देेने वालों में पीके सिंह, मनवीर सिंह बाल्यान, सीपी सिंह, प्यारेलाल शर्मा, भंवरपाल सिंह, कृष्ण सिंह, संजीव कुमार, योगेंद्र सिंह, केपी सुमन, महेंद्रपाल कुशवाहा, सुरेशचंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह, दिनेश कुशवाहा, सुभाष कुमार सिंह, सतीश कुमार बांगर, मधुसूदन सिंह, वकील सिंह तोमर, राजन सिंह, राजवीर सिंह, केके लवानिया आदि लोग मौजूद थे।