फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lawyer was taken in a car, beaten, chain and purse looted

हाथरस : वकील को कार में ले जाकर पीटा, चेन व पर्स लूटा

Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lawyer was taken in a car, beaten, chain and purse looted
हाथरस : मारपीट में घायल वकील जितेंद्र यादव। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में बुधवार की सुबह सिंचावली रोड पर वकील जितेंद्र यादव को सात नामजद और चार अज्ञात लोग कार में डालकर ले गए। उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी हे। आरोप है कि हमलावर सोने की चेन और जेब में रखा रुपयों से भरा पर्स भी ले गए। अधिवक्ता के चाचा ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने चार नामजदों का हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
कस्बा पुरदिलनगर निवासी जितेंद्र यादव पुत्र कालीचरन यादव सिकंदराराऊ में वकालत करते हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह सिंचावली रोड पर घूम रहे थे। तभी काफी लोग आए और वकील को कार में डालकर ले गए। वकील के साथ सात नामजद और चार अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जिसके उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और गंभीर घायल हालत में वकील को सीएचसी भेजा गया। सीएचसी से उनको रेफर कर दिया गया। इधर, मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बताया गया कि यह घटना खेत के प्रकरण को लेकर हुई है। इस मामले में अधिवक्ता के चाचा योगेंद्र कुमार ने सात नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में वकील की चेन और जेब से पर्स लूटने का भी आरोप है। कोतवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर प्रकरण को लेकर वकीलों में आक्रोश है। वकीलों का एक जत्था कोतवाली गया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed