{"_id":"61c6109df591c929c8485bf7","slug":"hathras-lawyer-injured-in-policeman-s-car-uproar-hathras-news-ali281436364","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिसकर्मी की कार से वकील घायल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिसकर्मी की कार से वकील घायल, हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : जाम लगाकर बैठे अधिवक्ताओं से बातचीत करतीं सीओ सिटी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड पर पुलिस लाइन के निकट एक पुलिसकर्मी की कार से बाइक सवार एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर काफी अधिवक्ता बागला जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अलीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। वहां काफी हंगामा हुआ। इससे वहां यातायात रुक गया। अधिवक्ताओं की पुलिस से भी तीखी नोक-झोंक हुई। बाद में अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला।
शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब अधिवक्ता संजय वार्ष्णेय पुत्र रविकांत निवासी मेंडू थाना हाथरस जंक्शन बाइक से न्यायालय आ रहे थे। इस बीच पुलिस लाइन के पास एक पुलिसकर्मी की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी होने पर काफी वकील जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां सीओ सिटी रुचि गुप्ता व कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट भी पहुंच गए। इस बीच अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना था कि यह पुलिसकर्मी अधिवक्ता को तड़फते हुए वहां छोड़ गया।
वकीलों ने पुलिसकर्मी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ घायल वकील का बेहतर से बेहतर इलाज कराने की मांग की। वहां उनकी बागला अस्पताल में पुलिसकर्मियों से भी तीखी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज पर अलीगढ़ रोड की तरफ जाम लगा दिया। काफी देर तक हुए हंगामा हुआ। यातायात पूरी तरह से रुका रहा। यहां सीओ सिटी रुचि गुप्ता व एसएचओ अधिवक्ताओं को मनाने में लगे रहे। अधिवक्ताओं के साथ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम व सचिव राधामाधव शर्मा भी धरने पर बैठ गए। इससे यातायात रुक गया।
विज्ञापन
कुछ वाहन चालकों ने जब वहां से जाम से निकलने की कोशिश की तो अधिवक्ताओं की उनकी तड़का-भड़की हुई। बाद में एसपी के पीआरओ मनोज शर्मा व ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय भी वहां पहुंच गए। एसपी से वकीलों की फोन पर बात हुई। अधिवक्ताओं की मांग थी कि वकील का बेहतर इलाज कराया जाए। काफी समझाने-बुझाने के बाद अधिवक्ताओं ने जाम खोला। घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। संवाद