{"_id":"6116b7638ebc3edfc34f703c","slug":"hathras-land-will-be-decided-soon-for-medical-college-hathras-news-ali270658575","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द तय हो सकेगी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द तय हो सकेगी भूमि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किए जाने के लिए भूमि का निर्धारण करने के लिए प्रशासन की ओर से फिर पहल शुरू कर दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से दो स्थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। वहीं जिला प्रशासन ने शासन को स्मरण पत्र भी भेज दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का निर्धारण हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से बजट में जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की घोषणा की गई थी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में पत्राचार किया। शासनादेश के अनुसार जिला अस्पताल से 10 किमी के दायरे में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का चयन किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इस क्रम में यहां जिला प्रशासन ने सासनी क्षेत्र की पराग डेयरी व जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म की भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके बाद स्मरण पत्र भी भेजा गया। अब फिर से मेडिकल कॉलेज के भूमि निर्धारण किए जाने के लिए शासन की ओर से प्रशासन से कहा गया है। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि जल्द ही भूमि निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। शासन में संपर्क किया जा रहा है। संवाद