फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathras Land of millions of land free from the possession of land mafia

भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराई करोड़ों की जमीन

Sun, 11 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
hathras Land of millions of land free from the possession of land mafia
सासनी में ग्राम सभा भूमि से अवैध कब्जा हटवाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
तहसील की एंटी भू-माफिया एक्शन कमेटी ने तहसीलदार कुमार चंद्र जवालिया के नेतृत्व में रविवार को ग्राम पंचायत विजाहरी के माजरा किशनगढ़ी में कॉलोनाइजर के ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी से ध्वस्त कराकर मुक्त कराया। इस दौरान भू-माफिया एक्शन कमेटी के रुख को देखकर अवैध कब्जा करने वाले विरोध का साहस तक नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


प्रदेश में नई सरकार के सत्तासीन होने के साथ ही भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाने का एलान कर दिया था। इसी क्रम में प्रत्येक तहसील में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे चिह्नांकित किए गए थे। इसके अलावा ग्राम सभा भूमि भी चिह्नित की जा चुकी थी। रविवार को तहसीलदार कुमार चंद्र जवालिया के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शिवा यादव, ओमप्रकाश ठैनुआं, लेखपाल जगन्नाथ प्रसाद ,रामनिवास, ऐजाज मेंहदी तथा एसएसआई प्रवीन कुमार, एसआई पूनम जादौन मय हमराह किशनगढ़ी पहुंचे।
विज्ञापन


जेसीबी से पक्का निर्माण बाउंड्री एवं कमरे को ध्वस्त कराकर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। तहसीलदार के अनुसार बिजाहरी नगर पंचायत से सटी ग्राम पंचायत है। एक कॉलोनाइजर ने ग्राम सभा की ऊसर भूमि करीब 1680 वर्गमीटर पर बाउंड्री एवं कमरा आदि बना कर कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जेदार से कब्जा छोड़ने को कई बार कहा था लेकिन कब्जा नहीं छोड़ रहा था। इस कारण एंटी-भू्माफिया एक्शन कमेटी को कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed