{"_id":"6102f8208ebc3e58375c418a","slug":"hathras-land-determination-process-for-medical-college-in-limbo-hathras-news-ali2693788173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि निर्धारण की प्रकिया अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि निर्धारण की प्रकिया अधर में
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किए जाने के लिए भूमि का निर्धारण शासन स्तर से अभी तक नहीं हो सका है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से शासनादेश के क्रम में दो स्थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन ने शासन को स्मरण पत्र भी भेज दिया है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से इस बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा लगातार यह घोषणा की जा रही है कि हर जिले में अब मेडिकल कॉलेज होगा। दो साल पहले यहां भी यह घोषणा की गई थी। शासन स्तर से बजट में जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की घोषणा की गई थी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने इसके लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। कई जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के भूमि उपलब्ध होने के संबंध में पत्राचार किया। शासनादेश के अनुसार जिला अस्पताल से 10 किमी के दायरे में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का चयन किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इस क्रम में जिला प्रशासन की ओर से सासनी क्षेत्र की पराग डेयरी व जलेसर रोड पर सीवेज फॉर्म की भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन शासन स्तर से भूमि के चयन की प्रक्रिया अभी अधर में ही है। जिला प्रशासन की ओर से स्मरण पत्र भेजे जाने के बाद भी अभी तक शासन की ओर से भूमि निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है।