फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Lakhs stolen by cutting shutter of jewelers shop

हाथरस : ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी

Wed, 20 Jan 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Lakhs stolen by cutting shutter of jewelers shop
हाथरस : मधुगढ़ी में ज्वैलर्स के यहां चोरी के बाद मौजूद लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के मधुगढ़ी में श्याम वाला पेच स्थित ज्वैलर्स की दुुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश यहां से शटर काटकर दुकान में रखे चांदी के बर्तन और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट इलाके की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी विजय कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार वर्मा की मधुगढ़ी के श्याम वाला पेंच में बांके बिहारी के नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। रोजाना की तरह सोमवार की रात को वह अपनी दुकान को बंद कर घर गए थे। रात को कोहरा अधिक होने के कारण बदमाशों ने इस दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शटर काटकर बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां रखे चांदी के बर्तनों के अलावा अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। आसपास के लोगों ने सुबह विजय कुमार को इस बारे में सूचना दी। दुकान में चोरी की खबर सुनकर उनके होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed