फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: lack of oxygen in the district, beds are also sufficient

हाथरस : जिले में नहीं है ऑक्सीजन की कमी, बेड भी हैं पर्याप्त

Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: lack of oxygen in the district, beds are also sufficient
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में बेड भी पर्याप्त हैं। इसलिए क्षेत्र के लोगों को अब इन दिक्कतों से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में पांच हजार लीटर के 50 सिलिंडर और एक हजार लीटर के 100 सिलिंडर उपलब्ध हैं।
कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रदेश के अधिकांश शहरों में ऑक्सीजन की कमी सामने आ रही है। जिसकी वजह से कोरोना के मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन हाथरस में अभी तक ऐसा नहीं है। ऑक्सीजन के अलावा स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना की दूसरी लहर के कहर को देखते हुए काफी इंतजाम किए हैं। जिले के एमडी टीबी हॉस्पिटल में 50 बेड का एल-2 हॉस्पिटल तैयार है। जिसमें 10 वेंटिलेटर भी हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था है, जिसमें दो वेंटिलेटर लगे हुए हैं। मुरसान की सीएचसी में एल-1 मरीजों के लिए 30 बेड उपलब्ध हैं। वहीं सिकंदराराऊ के जेपी हॉस्पिटल की क्षमता 100 बेड की है। यह एल-1 हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग ने अधिकृत कर रखा है। जिसमें मरीजों को नि:शुल्क इलाज मिलेगा। इनके अलावा दो निजी अस्पतालों में भी कोरोना के मरीजों को इलाज मिलेगा। यह दोनों हॉस्पिटल मरीजों के लिए तैयार हैं। प्रेम रघु हॉस्पिटल में 60 बेड और एबीजी हॉस्पिटल में 50 बेड की व्यवस्था है। एबीजी हॉस्पिटल की क्षमता और बढ़ाने की कोशिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन और बेड उपलब्ध हैं। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोई क्रिटिकल केस आता है तो उसका इलाज एल-2 में नहीं होगा। उसे हमें एल-3 हॉस्पिटल में भेजना होगा। हमारी कोशिश होगी कि ऐसे मरीजों को यहां प्राथमिक इलाज देने के बाद अच्छे से अच्छे अस्पताल ले जाया जाए।
- डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed