{"_id":"613901fc8ebc3eb25e1a8fba","slug":"hathras-laborer-dies-due-to-fall-of-dilapidated-electric-pole-sadabad-news-ali272672095","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जर्जर विद्युत खंभा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जर्जर विद्युत खंभा गिरने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
छोटे का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव गहचौली में मंगलवार की शाम को तेज हवा चलने की वजह से विद्युत खंभा नीचे से गुजर रहे एक मजदूर के ऊपर जा गिरा, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों में बिजली महकमे के प्रति आक्रोश भी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव गहचौली निवासी करीब 41 वर्षीय छोटे पुत्र विजय सिंह जो कि काफी गरीब था और मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। मंगलवार की शाम को करीब साढ़े चार बजे अपने घर की तरफ जा रहा था तो अचानक उसके ऊपर तेज हवा चलने से गांव में लगा एक सीमेंट का जर्जर विद्युत खंभा जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार के बाद बुधवार को किसी दूसरे चिकित्सालय में ले जाया जा रहा था तो इस दौरान रास्ते में मजदूर छोटे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
गांव के पूर्व प्रधान उपवेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे गांव में जर्जर विद्युत तार पड़े हुए हैं। वहीं कई खंभे गिरासू हैं, लेकिन बिजली महकमा शिकायतों के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिजली महकमे की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होने बताया कि वह गांव की लचर विद्युत व्यवस्था को लेकर डीएम से शिकायत करेंगे। उन्होंने हादसे से एसडीएम को भी अवगत कराया है।