फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Laborer dies after falling into pit filled water

हाथरस : गड्ढे में भरे पानी में गिरकर मजदूर की मौत

Sun, 25 Sep 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसहाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा पैंठ मैदान में भरे पानी में एक मजदूर डूब गया।यह देखकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
Hathras: Laborer dies after falling into pit filled water

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा पैंठ मैदान में भरे पानी में एक मजदूर डूब गया। यह देखकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और फिर बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी 42 वर्षीय हरी सिंह पुत्र बलवंत सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की सुबह वह घर से मजदूरी के लिए कैलोरा पैंठ के लिए निकला था। वहां पहुंचकर वह पैंठ में भरे पानी में गिर गया। काफी देर तक पानी में पड़ा रहने के कारण वह बेेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने उसे आनन-फानन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मजदूर की मौत से कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed