फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Labor is not ready to stay overnight, how to operate

हाथरस: लेबर रात्रि में रुकने को तैयार नहीं, कैसे करें संचालन

Wed, 22 Apr 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Labor is not ready to stay overnight, how to operate
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में जिला प्रशासन ने उद्योगों के संचालन के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें कुछ संचालकों ने कर्मियों की सूची जिला प्रशासन के यहां सौंप दी है। बाकी फैक्टरी संचालक अभी संचालन को लेकर मंथन कर रहे हैं, क्योंकि फैक्ट्रियों में लेबर रात्रि में रुकने को तैयार नहीं है। इस कारण जिले के उद्योग धंधे रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस उद्योग की नगरी कहा जाता है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट में यहां की हींग भी शामिल है। यहां दाल मिल, नमकीन, रंग गुलाल, मेटल कारोबार, घुंघरू, मूंगा मोती सहित दर्जनों की संख्या में उद्योग संचालित होते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन में व्यापारियों की मानें तो यह शामिल हैं। एक फैक्टरी में दस कर्मी काम करेंगे। जिस फैक्टरी में यह काम करेंगे, वहीं उन्हें रोकना होगा।
विज्ञापन

कुछ व्यापारी यह कह रहे है कि दस कर्मियों से फैक्टरी का संचालन नहीं हो सकता है। इससे अच्छा वह फैक्टरी को बंद रखें। साथ ही व्यापारियों की मानें तो रात्रि में लेबर रुकने को तैयार नहीं है। इस कारण जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन पर उद्योग का संचालन मुश्किल है, इसलिए कारोबारी संचालन को लेकर आपस में मंथन कर रहे हैं। कुछ फैक्टरी संचालकों ने जिला प्रशासन को कर्मियों की सूची भी सौंपी है, जो संचालन के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed