{"_id":"5f10acfa8ebc3e639468fa8e","slug":"hathras-kyc-slows-down-in-district-till-now-12-thousand-people-filled-forms-hathras-news-ali2388177194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: केवाईसी की जिले में गति धीमी, अब तक 12 हजार लोगों ने भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: केवाईसी की जिले में गति धीमी, अब तक 12 हजार लोगों ने भरे फार्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली महकमे द्वारा जिले में कराई जा रही केवाईसी की गति धीमी है। अभी तक मात्र 12 हजार फार्म भरे गए हैं। बिजली अफसरों ने मीटर रीडरों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। केवाईसी का कार्य पूरा होने के बाद बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिजली से बिल से लेकर बिजली गुल आदि की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से देगा।
उल्लेखनीय है कि बिजली निगम लोगों को पर्याप्त बिजली देने के साथ उनकी समस्याओं को दूर करने पर खासा ध्यान दे रहा है। इस क्रम में बिजली अफसरों ने मीटर रीडरों की मदद से केवाईसी फार्म भरवाने का निर्णय लिया है। जून माह में जिले के सवा दो लाख उपभोक्ताओं में से मात्र 12 हजार उपभोक्ताओं के केवाईसी फार्म भरे गए हैं। इन उपभोक्ताओं के डाटा को अपडेट करने का कार्य बिजली कार्यालय में चल रहा है।
अब अफसरों ने धीमी गति पर मीटरों से रीडरों से साफ शब्दों में कहा कि रीडिंग के साथ केवाईसी फार्म अवश्य भरकर लाएं, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। केवाईसी फार्म उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, कनेक्शन नंबर, मेल आइडी आदि भरकर देनी है। इसको सिस्टम में अपडेट किया जाएगा। उसके बाद बिजली महकमा सारी सूचनाएं मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि केवाईसी की गति धीमी चल रही है। अभी तक 12 हजार फॉर्म भरे गए हैं। सभी मीटर रीडरों को केवाईसी के काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है।