फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Kund and Mangalsutra swindlers took the crooks from the filled market woman

हाथरस: भरे बाजार महिला से कुंडल व मंगलसूत्र ठग ले गए बदमाश

Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Kund and Mangalsutra swindlers took the crooks from the filled market woman
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के पंजाबी मार्केट में एक महिला को ठगों ने शिकार बना लिया। उसे कुछ सुंघाकर ठग महिला के कुंडल और मंगलसूत्र को पार कर ले गए। महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोग यहां आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
सिकंदराराऊ रोड स्थित प्रकाश टैक्सटाइल्स निवासी संगीता पत्नी भूपेंद्र एक छोटे बच्चे को साथ लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रही थी। इस बीच पंजाबी मार्केट में उसको दो लोग मिले, जिन्होंने उसको अपनी बातों में फंसाकर उसके कुंडल व मंगलसूत्र को उतरवा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

ठगों के जाने के बाद महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में लोगों को बाजार में मिली। उसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी जानकारी होने पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इधर, इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed